मोतिहारी, मार्च 7 -- मोतिहारी। गांधी मैदान में आयोजित शौर्य वेदनम उत्सव के समय उदघाटन के समय एयरफोर्स के विमान फ्लाई पास करेंगे। मेजर जेनरल विकास भारद्वाज ने बताया कि इसमें, एयरफोर्स के ट्रांसपोर्ट विमान,हेलीकॉप्टर व सुखोई मल्टीरोल लड़ाकू विमान शामिल होंगे। वहीं, एयरफोर्स की आकाश गंगा टीम पैराड्रॉप करेगी। इसके बाद आर्मी के पैराकमांडो ऑपरेशनल डेमो देंगे। उन्होंने बताया कि आर्मी की डेयर डेविल टीम जिनका गिनिज ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी है उनका प्रदर्शन होगा। इसके अलावे आत्मनिर्भर भारत के तहत बनने वाले के 9 वज्र टैंक, टी 90 टैंक सहित अन्य हथियारों का भी डिस्प्ले होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.