धनबाद, अप्रैल 7 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता भुईंफोड़ मंदिर के पास स्थित आकाश गंगा कॉलोनी में सिंफर के रिटायर साइंटिस्ट के घर ताला तोड़ कर चोरों ने छह-सात लाख रुपए के गहने चुरा लिए। रिटायर साइंटिस्ट डॉ अमरजीत सिंह अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए एक सप्ताह पूर्व हैदराबाद गए हैं। चोरी की जानकारी मिलने पर डॉ अमरजीत ने फोन पर पुलिस को मामले की जानकारी दी। उन्होंने पुलिस को बताया कि चोरों ने उनके घर के 10 ताले को तोड़ कर चोरी की घटना को अंजाम दिया। घर के अंदर रखे छह-सात लाख रुपए का गहना चोर ले गए। रायफल की गोलियां भी चोर ले गए जबकि रायफल और लैपटॉप को चोर ने नहीं छुआ। उन्होंने बताया कि उनकी गैरमौजूदगी में उनका ड्राइवर घर की रखवाली के लिए रात में घर पर सोता था। शनिवार की रात ड्राइवर किसी कारणवश घर पर नहीं सोया। मकान खाली होने के कारण चोरों ने पूरे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.