सिद्धार्थ, सितम्बर 14 -- खेसरहा, हिन्दुस्तान संवाद। खेसरहा थाना क्षेत्र के बनुहिया बुजुर्ग गांव के 17 साल के आकाश गुप्त पुत्र लालमन गुप्त की निर्मम हत्या शुक्रवार दोपहर बेलउख गांव के पश्चिम बाग में अज्ञात लोगों द्वारा कर दी गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे शव पोस्टमार्टम से वापस गांव आया। शव को परिजन गांव किनारे स्थित नाले के पास ले गए और वही दफना दिया। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया है। आकाश की हुई निर्मम हत्या से परिजनों का रो-रो कर हाल बेहाल है। पिता लालमन मुंबई में रहकर मेहनत मजदूरी करके परिवार चलाते हैं। अभी वह मुंबई से चले हैं। रविवार सुबह वह घर आएंगे। मृतक का छोटा भाई विकास अपने बड़े भाई आकाश को भुला नहीं पा रहा है। उसकी आंखों से आंसू थमन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.