मेरठ, जनवरी 21 -- पल्लवपुरम के डोरली गांव निवासी आकाश जाटव की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं पर मंगलवार को परिजनों ने पल्लवपुरम थाने पर जमकर हंगामा किया। परिजनों की थानाध्यक्ष से तीखी नोकझोंक भी हुई। परिजनों ने अब पंचायत का ऐलान किया है। हंसराज निवासी रोशनपुर डोरली ने बताया 10 जनवरी को उसका बेटा आकाश घर पर खाना खा रहा था, तभी गांव के प्रशांत का फोन आया और उसे रेलवे ट्रैक पर बुलाया। इस दौरान अनमोल खारी का भी फोन आकाश के नंबर पर आया और रेलवे ट्रैक पर बुलाने लगे। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों के साथ कुछ अन्य युवक भी थे। सभी ने आकाश को मारपीट कर रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। परिजनों ने सूचना मिलने पर आकाश को हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने आकाश को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी लेकिन पुलिस किसी भी आरोप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.