लखनऊ, जून 1 -- आजाद समाज पार्टी के मुखिया व नगीना के सांसद चंद्रशेखर आजाद ने कहा है कि आकाश आनंद को जनता नकार चुकी है। मजबूरीवश उन्हें निकाला और लिया जा रहा है। उनके पास कोई विकल्प नहीं है। बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती का मैं सम्मान करता हूं। कांशीराम और डा. भीमराव अंबेडकर के मिशन को अब हमारी पार्टी पूरा करेगी। उन्होंने वक्फ को लेकर भाजपा पर भी हमला किया। चंद्रशेखर आजाद ने अटल कंवेंशन सेंटर में रविवार को आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहेब कहते थे कि मुर्दा लोग मिशन नहीं चलाते और जिंदा मिशन को नहीं छोड़ते। कांशीराम के संदेश और मिशन को आगे बढ़ने का काम आजाद समाज पार्टी कर रही है। विधायक व सांसद और मंत्री बनना हमारा सपना होता, तो हमारी पार्टी के प्रथम पंक्ति में बैठे लोग आज किसी पार्टी में मंत्री होते। हमारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.