फतेहपुर, अप्रैल 11 -- फतेहपुर। गुरुवार सुबह हथगाम थानाक्षेत्र के पैगम्बरपुर रिकौहा मजरे देवकली गांव में आकाशीय बिजली गिरने से बकरियां चरा रहे दो किशोरों की मौत हो गई। वहीं एक किशोरी समेत छह लोग झुलस गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। पैगम्बरपुर रिकौहा निवासी 14 वर्षीय पवन पुत्र रामशंकर, 21 वर्षीय बबलू, 14 वर्षीय श्यामू पुत्र मोहनलाल, 14 वर्षीय वंदना पुत्री संतोष पाल, 14 वर्षीय छोटू पुत्र मोहनलाल, 27 वर्षीय सुशील, 13 वर्षीय कुलदीप पुत्र जगतपाल और 17 वर्षीय अरविंद पुत्र शिवदर्शन गुरुवार सुबह घर से बकरियां लेकर गांव किनारे खेतों में चरा रहे थे। तभी गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई। सभी बारिश से बचने के लिए एक महुआ के पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी पेड़ के ऊपर आकाशीय बिजली गिर गई। जिसमें सभी झुलस गए। ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.