देवरिया, अप्रैल 11 -- भटनी, हिन्दुस्तान संवाद। गुरुवार को बारिश के बीच भटनी थाना क्षेत्र के भरहेचौरा गांव में आकाशीय बिजली गिरने से कंबाइन मशीन में आग लग गई। किसी तरह चालक की जान बची। ग्रामीणों के प्रयास से कंबाइन मशीन में लगी आग पर काबू पाया जा सका। भरहेचौरा गांव में कंबाइन मशीन से गेहूं की कटाई हो रही थी, अचानक तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। चालक कंबाइन मशीन लेकर घर जाने लगा। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से कंबाइन में आग लग गई। आग लगते ही मशीन धू-धू कर जलने लगी। संयोग अच्छा था कि बारिश शुरू हो गई। ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल आग पर काबू पा लिया गया। आग से मशीन को आंशिक नुकसान हुआ है और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। थानाध्यक्ष अश्वनी प्रधान ने बताया कि आकाशीय बिजली गिरने से हादसा हुआ था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.