लखीमपुरखीरी, अक्टूबर 1 -- थाना क्षेत्र के बड़ागांव के मजरा बहालीपुरवा गांव में मंगलवार सुबह एक घर पर आकाशीय बिजली गिरने से घर जल कर राख हो गया। घर में रखा घर गृहस्थी का सामान भी जल गया। बहालीपुरवा गांव के इजहार खां ने बताया कि मंगलवार सुबह से ही बारिश हो रही थी। इसी दौरान सुबह करीब आठ बजे बारिश के दौरान तेज गरज और चमक के साथ घर पर आकाशीय बिजली गिर गयी। बिजली गिरने से छप्पर में आग लग गयी। गनीमत रही उस समय छप्पर के नीचे कोई नहीं था। घर के सभी सदस्य दूसरे छप्पर के नीचे मौजूद थे। जिससे घर के लोग सुरक्षित रहे। छप्पर में आग लगने से उसमे रखा घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने हल्का लेखपाल को सूचना दे दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...