मथुरा, सितम्बर 6 -- शुक्रवार को जनपद के अलग अलग क्षेत्रों में आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं हुईं हैं। आकाशीय बिजली गिरने से शेरगढ़ में एक युवक की मौत हो गई। सुरीर में गाय पर आकाशीय बिजली गिर गई। वहीं बिजली गिरने से एक किशोरी झुलस गई, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। आकाशीय बिजली गिरने से कई घरों के विद्युत उपकरण भी फुंक गए। शुक्रवार की शाम आकाशीय बिजली गिरने से शेरगढ़ में 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। थाना अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया शेरगढ़ निवासी गणेशी (38) पुत्र किशन सिंह माली सब्जी बेचकर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहा था। शुक्रवार को शाम करीब 4 बजे वह सब्जी बेचकर लौट रहा था। रास्ते में आई तेज बारिश में अचानक बिजली गिरने से उसकी मौके पर मौत हो गई। कस्बा वासियों ने उसकी मौत पर दुख जताया। थाना प्रभारी ने बताया शव को पोस्टमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.