संतकबीरनगर, जनवरी 29 -- बेलहर, हिन्दुस्तान संवाद। बेलहर थाना क्षेत्र के तेनुडांड़ मंझारी गांव में बुधवार सुबह अचानक मौसम बदलने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी हालत ठीक बताई जा रही है। पश्चिमी विछोभ के कारण बुधवार की सुबह के समय अचानक बूंदाबांदी शुरू हो गई। इसी दौरान सुनीता देवी पत्नी अभिनाश, घर के पास नल पर बर्तन धो रही थीं। तभी तेज चमक के साथ पास स्थित महुआ के पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरी। जिसकी चपेट में आने से सुनीता देवी झुलस गईं। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल महिला को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों द्वारा बातया गया की उनकी हालत अब ठीक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द...