कानपुर, जनवरी 28 -- महाराजपुर के डोमनपुर गांव में बुधवार तड़के आकाशीय बिजली गिरने से घर के बाहर सो रही महिला और पास में बंधी बकरी झुलस गई। इस दौरान मकान में भी दरारें आ गईं। डोमनपुर मजरा कपूर फॉर्म के रहने वाले शिवदास निषाद ने बताया कि 50 वर्षीय भाभी रामबाई घर के बाहर लेटी थीं। सुबह करीब चार बजे तेज आवाज के साथ नीम के पेड़ के पास आकाशीय बिजली गिरी। इससे भाभी और बकरी घायल हो गईं। झुलसी महिला को इलाज के लिए सरसौल स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.