एटा, मई 2 -- शुक्रवार प्रात: आए आंधी और बारिश में आकाशीय बिजली ग्राम नगला सती सराय नीम में मकान की छत पर गिरी। बिजली गिरने से मकान की छत टूट गई। अंदर खड़े दो ट्रेक्टर मलबे में दब गये। प्रातः काल तेज आंधी और बरसात के दौरान आकाशीय बिजली मुकेश कुमार पुत्र रामफल सिंह के मकान पर गिरी। इसमें मकान के अंदर खड़े ट्रैक्टर व अन्य सामान छत के मलबे में दब गया। घटना की तहसील प्रशासन को जानकारी दी गई। लेखपाल जितेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे। घटना के संबंध में जानकारी लेकर उच्च अधिकारियों को अवगत कराया। घटना के संबंध में जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग पहुंच गये। समाजवादी विधानसभा के जिलाध्यक्ष बबलू यादव ने जिला प्रशासन से आपदा राहत को से सहयोग राशि दिलाए जाने को मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.