बागपत, जनवरी 27 -- चांदीनगर। खट्टा प्रहलादपुर गांव निवासी मनीष कुमार के खेत में बिजेन्द्र पुत्र सुखबीर गन्ना छिलाई करने के लिए गया था। गन्ना छिलाई करने के बाद वह बैल बुग्गी लेकर वापस घर लौट रहा था। उसके साथ मनीष, अमित, गजेन्द्र और हर्षित भी थे। बिजेंद्र ने बताया कि बारिश के दौरान अचानक बैल बुग्गी के समीप आकासीय बिजली गिरी। जिससे बैल की मौत हो गई। हम सभी ने बुग्गी से कूदकर अपनी जान बचाई। आकाशीय बिजली गिरने से पास में ही खड़ा एक हरा पेड भी क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर काफी ग्रामीण मौके पर पहुंचे। जिसके बाद उन सभी ने बैल को जेसीबी मशीन से गड्डा खुदवाकर दफन करा दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...