अमरोहा, अप्रैल 21 -- एडीएम वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि आकाशीय विद्युत के कारण प्रदेश में काफी संख्या में जनहानि व पशुहानि के साथ-साथ परिसम्पत्तियों का भी नुकसान होता है। इससे अपना जनपद भी अछूता नहीं है। आकाशीय विद्युत के कारण मृत्यु/घायल होने की घटना का मुख्य कारण जनमानस में जागरूकता की कमी है। जनसामान्य को इससे बचाव के बारे में जागरूक किया जाना नितान्त आवश्यक हैं और यह हम सब की जिम्मेदारी भी है। डीएम द्वारा इसमें कमी लाने के लिए वृहद स्तर पर काम करने के निर्देश दिए गए हैं। आकाशीय विद्युत की पूर्व चेतावनी हेतु मौसम विभाग, भारत सरकार द्वारा दामिनी एप विकसित किया गया है, जिसे गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इसी प्रकार मौसम की रियल टाइम जानकारी के लिए सचेत एप विकसित किया गया है, जिसे किसी भी एन्ड्रॉयड फोन मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.