उरई, जून 15 -- जालौन, संवाददाता। तेज गरज के साथ शनिवार दोपहर अलग स्थानों पर बिजली गिरने की घटनाएं हुई हैं। बिजली की चपेट में आकर अलग अलग 9 मवेशियों की जान गई जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। शनिवार को अपरान्ह तहसील क्षेत्र में अलग अलग स्थानों पर बिजली गिरने से पशुओं की मौत हुई है। ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम प्रतापपुरा में मुन्ना बाबू 48 वर्ष खेत पर बकरियां चराने गए थे। पशुपालक के साथ 10 बकरियां थीं। खेत में बकरियां चराते समय अचानक बिजली गिरने से छह बकरियों की मौत हो गई। जबकि चार बकरियां मामूली रूप से घायल हुई हैं। कुछ ही दूरी पर मौजूद मुन्ना बाबू हालांकि बिजली गिरने से सीधी उसकी चपेट में नहीं आए। लेकिन वह भी घायल हुए हैं। परिजन तत्काल उन्हें सीएचसी ले गए। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया। उधर, हथेरी में जसवंत सिंह स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.