पीलीभीत, अगस्त 31 -- पूरनपुर। बारिश के बीच आकाशीय बिजली गिरने से एक घर में दरार आ गई। घरों में लगे बिजली चलित उपकरण भी खराब हो गए। अचानक से तेज आवाज की गूंज से सभी सहम गए। शहर के मोहल्ला साहूकारा लाइनपार के रहने वाले अन्नू खां शनिवार की सुबह बारिश होने के कारण परिवार के साथ घर पर थे। सुबह करीब अचानक तेज आवाज के साथ उनकी छत पर कुछ गिरा। इसके गिरते ही दीवार और छत का प्लास्टर नीचे गिरने लगा। बिजली के उपकरण भी खराब हो गए। कुछ देर बाद देखा तो दीवारों में दरारें पडी हुई थी। घटना को लेकर काफी देर तक लोग सहमे रहे। मामले की सूचना तहसील प्रशासन को दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.