रुडकी, जून 13 -- शुक्रवार सुबह आकाशीय बिजली गिरने से लक्सर के जैनपुर खुर्द और मुटकाबाद गांव में दो लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक 18 वर्षीय युवक और दूसरी 45 वर्षीय महिला शामिल है। पुलिस महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा रही है, जबकि युवक के शव को परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बिना दफना दिया है। एसएसआई लक्सर मनोज गैरोला ने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज़ दिया गया है। जैनपुर खुर्द में भी बिजली गिरने से एक की मौत होने की सूचना मिली थी। लेकिन पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही परिजनों द्वारा शव को दफना दिया गया है। इसलिए उसका पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका है। ...
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.