सिद्धार्थ, अप्रैल 28 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। बॉर्डर के करीब मोहाना थाना क्षेत्र के झंगटी गांव में सोमवार की सुबह संतरी की ड्यूटी कर रहा 26वीं वाहिनी पीएसी का एक जवान आकाशीय बिजली के चपेट में आ गया। इससे उसकी वर्दी आगे पीछे जल गई। जवान झुलसा तो नहीं पर झटके से गिरने की वजह से उसे चोट आई है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वह पड़ोसी जिला महराजगंज का निवासी है। पहलगाम में हुई आतंकी घटना के बाद जिले से सटी नेपाल सीमा पर भी अलर्ट है। एसएसबी जवान तो निगरानी कर ही रहे हैं अतिरिक्त फोर्स भी मंगाई गई है जिससे किसी प्रकार की घुसपैठ की संभावना न हो। सीमा सुरक्षा के लिए गोरखपुर से 26वीं वाहिनी पीएसी भी आई है। इस वाहिनी में महराजगंज जिला के महराजगंज थाना के पिपरा गां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.