सोनभद्र, मई 12 -- घोरावल, हिटी। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के भैसवार मे रविवार की शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 9 लोग अचेत हो गए। उन्हें देर शाम अस्पताल ले जाया गया। घोरावल कोतवाली क्षेत्र के भैंसवार गांव के टोला सेमरिहवा में रविवार की शाम बारिश से बचने के लिए कुछ लोग एक बरगद के पेड़ के नीचे खड़े हो गया। इसी दौरान आकाशीय बिजली गिरी और सभी अचेत हो गए। एंबुलेंस की मदद से अचेत जगदीश आदिवासी 44 वर्ष, संतोष 21 वर्ष, विशाल 20 वर्ष, रोहित 19 वर्ष, ओमप्रकाश पाल 33 वर्ष, राधेश्याम 45 वर्ष, जवाहिर 47 वर्ष, मुन्ना 32 वर्ष तथा अंकित 17 वर्ष पुत्र पप्पू प्रसाद को घोरावल अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉ परवेश कुमार और फार्मासिस्ट अंकित तथा पंकज उपचार कर रहे हैं। इनमें से जगदीश आदिवासी समाचार लिखे जाने तक बेहोश रहा। उसका पैर व कंधा झुलस गया है। बाकी स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.