कौशाम्बी, जून 19 -- कोतवाली क्षेत्र के जुगराजपुर गांव में गुरुवार की शाम आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो बच्चे गंभीर रूप से झुलस गए। जुगराजपुर गांव गुरुवार शाम के सतीश कुमार (13) पुत्र शिवपूरन, मनी (13) पुत्री फूल कुमार, पवन (10) पुत्र जवाहरलाल, और दीपांजलि (8) पुत्री भीमसेन खेत में बकरियां चरा रहे थे। इसी दौरान गरज-तरज के साथ बिजली गिरी और चारों बच्चे उसकी चपेट में आ गए। गंभीर रूप से झुलसे बच्चों को परिजन तत्काल संजीवनी अस्पताल, सराय अकिल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने सतीश और मनी को मृत घोषित कर दिया। पवन और दीपांजलि को प्राथमिक उपचार के बाद खतरे से बाहर बताया गया है। सूचना मिलते ही सराय अकिल पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मंझनपुर मर्चरी भेज दिया। घटना से परिवार में कोहराम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.