बिजनौर, जनवरी 7 -- नगर स्थित हिंदू इंटर कॉलेज के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. महेंद्र सिंह त्यागी की वार्ता आकाशवाणी नजीबाबाद से मंगलवार को प्रसारित हुई। विविधा कार्यक्रम के अंतर्गत शाम 6:45 पर प्रसारित वार्ता का विषय था नेत्रहीनों के मसीहा लुई ब्रेल। लुई ब्रेल का जन्म 4 जनवरी 1809 को फ्रांस में हुआ था। 3 वर्ष की अवस्था में घटी एक दुर्घटना में उनकी नेत्र ज्योति चली गई जिसके कारण यह बालक पढ़ने लिखने में असमर्थ हो गया और उसका जीवन अंधकार से भर गया किंतु इस बालक ने हार नहीं मानी तथा अपने प्रयासों से अपने गुरु वैलेंटाइन हाउई के सहयोग से उन्होंने ब्रेल लिपि का आविष्कार किया। उनकी पुण्यतिथि पर आकाशवाणी नजीबाबाद द्वारा 10 मिनट की वार्ता प्रसारित करने की सभी श्रोताओं ने भूरी-भूरी प्रशंसा की है। डॉक्टर महेंद्र सिंह त्यागी ने लुई ब्रेल के संबंध में अपने विच...