लखनऊ, फरवरी 6 -- मशहूर गायिका मालिनी अवस्थी और रिटायर्ड आईएएस अफसर अवनीश कुमार अवस्थी की बेटी डॉक्टर अनन्या अवस्थी ने आकाशवाणी के लखनऊ केंद्र में आयोजित सुगम संगीत की परीक्षा पास कर ली है। अनन्या अवस्थी ने गजल और भजन दोनों ही श्रेणी में टेस्ट क्लीयर कर लिया है। अनन्या ऑल इंडिया रेडियो के लिए गजल और भजन के कार्यक्रम पेश करेंगी। अनन्या अवस्थी के सेलेक्ट होने पर मालिनी अवस्थी को 1985 का वह दिन याद आ गया है, जब मालिनी अवस्थी को उनकी मां इसी तरह की परीक्षा दिलाने आकाशवाणी लखनऊ लेकर आई थीं। मालिनी ने स्मरण के साथ टेस्ट के दिन आकाशवाणी केंद्र में बेटी के साथ अपनी फोटो भी शेयर की है। अवनीश अवस्थी रिटायरेंट के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार बनाए गए थे। अनन्या ने एक्स पर एक ट्वीट के जरिए अपनी खुशी का इजहार किया है और कहा ...