धनबाद, दिसम्बर 14 -- कतरास, प्रतिनिधि। गोविंदपुर क्षेत्र संख्या तीन की आकाशकिनारी कोलियरी में कार्यरत जेनरल मजदूर सरवन कुमार बाउरी (50) की शुक्रवार रात सेंट्रल हॉस्पिटल, धनबाद में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। शनिवार को परिजन शव को कोलियरी परिसर में रखकर प्रोविजनल नियोजन की मांग पर अड़ गए। सूचना मिलते ही संयुक्त मोर्चा यूनियन के नेता व कोलियरी प्रबंधन कार्यालय पहुंचे और वार्ता हुई। वार्ता के बाद मृतक के बड़े पुत्र विष्णु बाउरी को प्रोविजनल नियोजन का प्रमाण पत्र सौंपा गया। नियोजन मिलने के उपरांत परिजन शव को लेकर दुगदा स्थित अपने आवास चले गए, जहां अंतिम संस्कार किया गया। बताया जाता है कि बुधवार को प्रथम पाली में हाजिरी बनाने के बाद कार्य के दौरान सरवन कुमार बाउरी की तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उन्हें इलाज के लिए केंद्रीय अस्पताल ले गए, जहां उपचा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.