गोपालगंज, जनवरी 31 -- m उचकागांव,एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय स्थित सद्भावना मंडप में नीति आयोग के निर्देश पर प्रखंड आकांक्षी योजना के तहत संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर डीडीसी गौरव कुमार, प्रखंड प्रमुख विश्वजीत यादव, बीडीओ कुमार प्रशांत, सीओ विकेश कुमार ने संयुक्त रूप से किया।डीडीसी गौरव कुमार ने बताया कि प्रखंड ने अधिकांश निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण कर लिया है। जबकि शेष बचे लक्ष्यों को भी जल्द पूर्ण किया जाएगा। बीडीओ कुमार प्रशांत ने कहा कि उचकागांव प्रखंड अभी तक नेशनल हाईवे और स्टेट हाईवे से नहीं जुड़ सका है। प्रखंड क्षेत्र की संकरी और दयनीय सड़कें लोगों की आवागमन और जीवन स्तर पर असर डाल रही हैं। कार्यक्रम में नीति आयोग द्वारा स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास परियोजना, कृषि विभाग सहित अन्य विभागों के लग...