लखीमपुरखीरी, फरवरी 21 -- प्रदेश के चयनित 108 आकांक्षी ब्लॉकों में विशेष रूप से योजनाओं को लागू करके इन ब्लाकों को अन्य ब्लाकों की श्रेणी में लाना है। इन ब्लाकों में सरकारी योजनाओं की लगातार मानीटरिंग की जाती है वहीं हर महीने व त्रैमासिक रैंकिंग जारी की जाती है। हाल ही में जारी हुई रैंकिंग में बांकेगंज ब्लाक पीछे रहा है वहीं रमियाबेहड़ ब्लाक ने बेहतर प्रदर्शन किया है। आकांक्षी ब्लॉकों में खीरी जिले के चार ब्लाक बांकेगंज, धौरहरा, ईसानगर, रमियाबेहड़ शामिल है। त्रैमासिक (डेल्टा) रैंकिंग में बांकेगंज ब्लाक 98वें स्थान पर आया है। वहीं धौरहरा 52वें और ईसानगर ब्लाक 56वें स्थान पर रहा है। जबकि रमियाबेहड़ ब्लाक को 13वां स्थान मिला है। आकांक्षी ब्लाकों में चलाई जा रही योजनाओं की लगातार मानीटरिंग होती है। सीएम फेलो भी इन ब्लाकों में तैनात हैं। सीएम फ...