बांका, जून 28 -- बांका। एक संवाददाता बांका ज़िले के लिए एक और गौरवपूर्ण क्षण सामने आया है। नीति आयोग की आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत चंदन प्रखंड ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए ज़ोन 6 (पूर्वी भारत) में शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। इस उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए चंदन प्रखंड को Rs.2.5 करोड़ की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया है। इस उपलब्धि की घोषणा नीति आयोग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा नीति आयोग के सदस्यों द्वारा वर्चुअल बैठक के माध्यम से की गई। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला योजना पदाधिकारी, जिला स्तरीय पिरामल फाउंडेशन प्रतिनिधि, तथा आकांक्षी प्रखंड फेलोज ने सक्रिय सहभागिता की। इस सम्मान के पीछे ज़िला प्रशासन, प्रखंड स्तरीय अधिकारियों, फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं तथा समुदाय की सतत मेहनत और प्रतिबद्धता रही है। स्वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.