देवघर, फरवरी 8 -- देवघर, प्रतिनिधि। केंद्र सरकार नीति आयोग के निर्देशानुसार विकास भवन के सभागार में संपूर्णता अभियान का शुभारंभ उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। ​ज्ञात हो कि संपूर्णता अभियान 2.0 के लिए मिशन-मोड अभियान शुरू किया गया है। नीति आयोग द्वारा शुरू किया गया यह 3 महीने का गहन अभियान देवघर के आकांक्षी प्रखंडों (देवीपुर, सारवां, सारठ और करौं) में विकास के अंतर को पाटने और प्रमुख सार्वजनिक सेवाओं की 100 प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इसके अलावा इस कार्यक्रम में ​अभियान के रोडमैप पर चर्चा करते हुए डीडीसी ने जोर दिया कि जिला प्रशासन 14 अप्रैल 2026 तक आकांक्षी प्रखंडों के लिए निर्धारित सभी छह प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है। ऐसे में ​देवघर के प्रखंडों क...