हजारीबाग, फरवरी 6 -- हजारीबाग वरीय संवाददाता समाहरणालय सभाकक्ष में शुक्रवार को आकांक्षी जिला एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत संपूर्णता अभियान 2.0 का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बताया गया कि संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत आकांक्षी जिला कार्यक्रम के अंतर्गत 05 नीति सूचकांक एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम के अंतर्गत 06 नीति सूचकांक को पूर्ण किया जाना है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, शिक्षा, पशु टीकाकरण, कृषि जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाना है। अभियान के अंतर्गत आकांक्षी जिला के निर्धारित संकेतकों जैसे स्वास्थ्य प्रणाली, रोग निगरानी, स्वच्छता जागरुकता, शिक्षा ढांचा आदि की पूर्ण संतृप्ति सुनिश्चित की जाएगी। यह अभियान 28 जनवरी 2026 से 14 अप्रैल 2026 तक संचालित किया जाएगा। इस अवसर पर...