जामताड़ा, जून 13 -- फतेहपुर। झारखंड सरकार आकांक्षा योजना चलाती है। आकांक्षा योजना सरकारी स्कूलों के छात्रों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब विद्यार्थियों के लिए आकांक्षा योजना उनके सपनों को पंख देने का काम करता है। दरअसल आकांक्षा योजना में आकांक्षा प्रवेश परीक्षा 2025 में फतेहपुर के दो छात्रों ने प्रवेश पाया है ।दरअसल यह उपलब्धि फतेहपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय ताल पोखरिया की है। जहां दो छात्रों ने पहली बार आकांक्षा की परीक्षा में सफलता अर्जित की है। ताल पोखरिया के छात्र अभिषेक कुमार और सुनीता सोरेन ने यह उपलब्धि पाकर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है। अभिषेक और सुनीता दोनों के माता पिता निर्धन और किसान परिवार से आते हैं। पिछड़े इलाके में स्थापित ताल पोखरिया स्कूल में छात्रों का आकांक्षा योजना म...