मेरठ, दिसम्बर 11 -- मुंडाली। हापुड़-किठौर मार्ग स्थित डीएम पब्लिक स्कूल के दो छात्राओं का विज्ञान मंथन स्टेट लेवल कैंप परीक्षा के लिए चयन हुआ है। स्कूल चेयरमैन जितेन्द्र सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि विज्ञान भारती, एनसीईआरटी तथा एनसीएसएम द्वारा आयोजित विज्ञान मंथन जिला लेवल की ऑनलाइन परीक्षा में स्कूल की कक्षा 8वीं की छात्रा आकांक्षा व खुशमीत ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए स्टेट लेवल कैंप परीक्षा के लिए चयनित होकर स्कूल का गौरव बढ़ाया है। इस मौके पर छात्राओं का जोरदार स्वागत किया गया। साथ ही स्कूल चेयरमैन व अन्य स्टाफ ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए, उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.