जमशेदपुर, जनवरी 20 -- जमशेदपुर। झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने आकांक्षा परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 30 जनवरी कर दी है। परिषद के अनुसार कई जिलों से अपेक्षा के अनुरूप आवेदन प्राप्त नहीं होने के कारण यह निर्णय लिया गया है। आकांक्षा परीक्षा मेधावी छात्र-छात्राओं के चयन के लिए आयोजित की जाती है। परिषद ने वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 में शामिल होने वाले विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों, संबंधित विद्यालयों के प्रधानाचार्यों और जिला शिक्षा पदाधिकारियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन सुनिश्चित करें। परिषद ने बताया कि पहले सभी जिलों के लिए आवेदन का लक्ष्य निर्धारित कर जिला शिक्षा पदाधिकारियों को सूचित किया गया था। संशोधित तिथि के अनुसार अब सभी जिलों को अपने-अपने लक्ष्य के अनुरूप आवेदन भरवाना सुनिश्चित करना होगा।
हिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.