गोरखपुर, जनवरी 7 -- गोरखपुर, निज संवाददाता डीबी इंटर कॉलेज में संस्थापक दिवस समारोह पर विद्यालय की कक्षा 9 की छात्रा व अंतरराष्ट्रीय वॉलीबॉल खिलाड़ी आकांक्षा पांडेय को बालमुकुंद लाल उत्कृष्ट सम्मान से सम्मानित किया गया। हाल ही में चीन के शैंग्लूओ में आयोजित यू-15 वर्ल्ड स्कूल वॉलीबॉल चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर लौटने पर विद्यालय ने उन्हें सम्मानित किया। प्रबंध समिति के अध्यक्ष डॉ. शिव शरण दास व प्रधानाचार्य लल्लन चौहान ने इसे विद्यालय के लिए गौरव का क्षण बताया। इस दौरान डॉ आनंद किशोर, रामजी अग्रवाल, प्रहलाद दास गोयल, अंगद प्रसाद, पीएन सिंह, रविशंकर मिश्रा, पीके रंजन, जैनेन्द्र सिंह, रत्नेश पाठक, दुर्गेश दत्त पाण्डेय, राकेश मौर्य, अश्वनी त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.