कानपुर, जनवरी 27 -- कानपुर। शहर की बेटी आकांक्षा के शानदार खेल की बदौलत एसएसबी (सशस्त्र सीमा बल) ने फाइनल मुकाबले में पंजाब को हराकर खिताब पर कब्जा किया। सिलीगुड़ी में 19 से 23 जनवरी के बीच द्वितीय आल इंडिया हैंडबाल क्लस्टर 2026 चैम्पियनशिप का आयोजन हुआ। इसमें देशभर से पैरामिलिट्री फोर्स की 32 टीमों ने हिस्सा लिया। शहर के वरुण विहार बर्रा आठ निवासी गोविंद सिंह वर्मा व सावित्री सिंह की बेटी आकांक्षा एसएसबी में कार्यरत हैं और लखनऊ में तैनाती है। प्रतियोगिता में एसएसबी का प्रतिनिधित्व कर रही आकांक्षा ने शानदार खेल की बदौलत टीम को चैम्पियन बनाया। आकांक्षा ने बताया कि एसएसबी ने फाइनल मुकाबले में पंजाब पर रोमांचक जीत दर्ज की। टीम ने पंजाब को 32-25 से हराया। वहीं, सेमीफाइनल में एसएसबी ने राजस्थान को पराजित किया। इससे पहले लीग मुकाबले में टीम ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.