वाराणसी, फरवरी 6 -- वाराणसी। सुबह-ए-बनारस आनंद कानन की प्रभाती में अस्सी घाट पर गुरुवार को युवा कलाकार आकांक्षा सिंह का सुमधुर सितार वादन हुआ। वादन का आरंभ उन्होंने राग बिलासखानी तोड़ी में विलंबित तीनताल में निबद्ध रचना से किया। समापन पहाड़ी धुन से किया। उनके साथ तबला पर पीयूष कुमार ने संगत की। कलाकार को प्रमाणपत्र दिलीप गुप्ता ने प्रदान किया। संचालन डॉ. प्रीतेश आचार्य ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...