पूर्णिया, मई 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। श्रीनगर के सिंघिया पंचायत स्थित शिव मंदिर के प्रांगण में गांव की 200 से अधिक महिलाएं एक स्थान पर जमा हैं। सबकी नजरें एक चलंत वाहन में लगे एल ई डी स्क्रीन पर हैं। स्क्रीन पर प्रदर्शित हो रहे विडियो में सरकार द्वारा महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से चलाये जा रहे महत्वपूर्ण कार्यक्रमों की जानकारी दी जा रही है। पिछले दो दशकों से ग्रामीण महिलाओं को समाज की मुख्यधारा में लाने के सरकार के प्रयासों को संक्षिप्त लेकिन प्रभावी रूप से दिखाया जा रहा है। कुल तीन प्रकार के विडियो दिखाए जा रहे हैं जो 50 मिनट का है। एक बालिका से लेकर व्यस्क तथा वृद्ध जनों तक की महिलाओं के लिए सरकार ने जो कल्याणकारी योजनायें बनाई हैं, उसका सटीकता के साथ प्रसारण किया जा रहा है। कुछ महिलाएं आपस में बात करती दिख रही हैं जो स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.