बिहारशरीफ, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि के दिन शहर के कई कार्यक्रमों में शामिल हुए विधायक बाबा मणिराम के अखाड़ा पर चबूतरा का किया उद्घाटन फोटो : डॉ. सुनील-बिहारशरीफ के बाबा मणिराम अखाड़ा के पास रविवार को चबूतरा का उद्घाटन करते विधायक डॉ. सुनील कुमार व अन्य। बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि पर रविवार को नगर विधायक डॉ. सुनील कुमार कई कार्यक्रमों में शामिल हुए। उन्होंने बाबा मणिराम अखाड़ा के पास चबूतरा का उद्घाटन किया। मोगलकुआं में सोहसराय-गोला रोड से मोगलकुंआ रांची रोड तक बनने वाली सड़क का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि बाबा मणिराम का अखाड़ा आने वाले समय में लोगों के लिए आकर्षण का केन्द्र बनेगा। विधायक ने कहा कि चबूतरा निर्माण पर 14 लाख 90 हजार रुपये खर्च किये गये हैं। इसी तरह, सड़क निर्माण के लिए करीब 51 लाख रुपये स्वीकृत किये ग...