देवघर, जुलाई 19 -- देवघर। राजकीय श्रावणी मेला 2025 के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा संपूर्ण मेला क्षेत्र को विभिन्न रंगीन लाइटों से सजाने का कार्य किया गया है। साथ ही सभी विद्युत पोलों को स्पाईरल लाईट से सुसज्जित किया गया है। इसके अलावा मेला क्षेत्र में रंग-बिरंगे छोटे-छोटे विद्युत बल्बों की लड़ी लगायी गयी है एवं तोरण द्वार का निर्माण किया गया है। इसके अलावा मेला क्षेत्र में डेकोरेटिव लाइट, डिजाइनर लाइट व रंग-बिरंगे स्पाईरल लाईट से सुसज्जित विद्युत पोल की सुंदरता परस्पर लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। सिर्फ इतना ही नहीं इसकी सुन्दरता रात्रि के समय देखने से ऐसा लगता है, मानो किसी समारोह या उत्सव में पहुंचे हों। वर्तमान में मंदिर के आस-पास का क्षेत्र, शिवगंगा तट, नेहरू पार्क, बाजार एवं कांवरिया पथ, रुट लाइन व मेला क्षेत्र के अन्य जगह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.