नोएडा, नवम्बर 12 -- नोएडा। हल्के वाहनों की नई सीरीज यूपी 16एफएफ के 200 से अधिक आकर्षक और अति आकर्षक नंबर बुक करने का मौका है। लोग परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर नंबर बुक कर सकते हैं। नंबर के लिए निर्धारित आधार मूल्य ऑनलाइन जमा करना होगा। वहीं सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबर भी बुक करने की सुविधा है। इसमें दोपहिया वाहन के लिए एक हजार रुपये और चार पहिया वाहन के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...