उन्नाव, अक्टूबर 12 -- परियर। क्षेत्र के परियर गांव स्थित जानकीकुंड परिसर आकर्षक रंगोली व दीपकों की रोशनी जगमगा उठा। जानकीकुंड परिसर में मां पीताम्बरा पीठम भक्त मित्र मंडल की ओर से रामचरित मानस का पाठ संपन्न कराया गया। संगीतमय रामचरित मानस का पाठ सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध हो गए। पाठ के बाद हवन पूजन, कन्याभोज व भंडारे का आयोजन हुआ। मंडल के अध्यक्ष गौरव शुक्ल ने बताया आयोजन में किसी भी ऐसी वस्तु का प्रयोग नहीं किया गया, जिससे पर्यावरण को हानि हो। उन्होंने बताया कि भोजन के लिए कमल के पत्ते, पानी के लिए कुल्हड़ और इसके साथ ही प्रसाद के लिए भी मिट्टी के पात्रों का उपयोग किया गया है। भडारे में बड़ी संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर गोपाल शुक्ल, गौरव शुक्ल सुनील तिवारी, सचिन, ओ पी तिवारी, डॉ. प्रभात सिन्हा, अरविंद श्रीवास्तव, गगन बाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.