शामली, फरवरी 20 -- शहर के रेलवे रोड स्थित श्री सत्यनारायण शिशु मंदिर में कक्षा पांच तक के बच्चों द्वारा विज्ञान, कला एवं कंप्यूटर विषयों पर आधारित प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने आकर्षक प्रोजेक्ट मॉडल प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। शुक्रवार को कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के अध्यक्ष राजीव संगल, प्रबंधक सुशील कुमार गर्ग तथा सत्यनारायण इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य अनिल शर्मा व प्रधानाचार्य उमेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। अध्यक्ष राजीव संगल ने इस प्रकार के आयोजनों को बच्चों का मनोबल बढ़ाने वाला बताया और विद्यालय स्टाफ की सराहना की। प्रधानाचार्य उमेश शर्मा ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए भविष्य में भी इस तरह की रचनात्मक गति...