मैनपुरी, जनवरी 5 -- मैनपुरी के एआरटीओ कार्यालय में नए वाहन पंजीकरण कराने के लिए अब एवाई सीरीज का इस्तेमाल होगा। यूपी 84 एएक्स चार जनवरी को समाप्त हो गई। अब एवाई सीरीज से जुड़े नंबरों का आवंटन होगा। इसके अलावा आकर्षक नंबरों के लिए ई-नीलामी की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इस संबंध में एआरटीओ शिवम यादव की ओर से नई सीरीज और इससे जुड़े आकर्षक नंबरों की ई-नीलामी प्रक्रिया की गाइडलाइन जारी कर दी गई है। एआरटीओ शिवम यादव ने बताया कि छह जनवरी आज सुबह 10 बजे से नौ जनवरी तक ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होंगे। नौ जनवरी दोपहर 12 बजे से 11 जनवरी की शाम छह बजे तक नीलामी प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी। नई सीरीज में आकर्षक पंजीकरण नंबर हासिल करने के इच्छुक आवेदक अपना पंजीकरण नंबर ई-नीलामी के जरिए हासिल करना चाहते हैं तो आवेदन कर दें। ये नंबर पंजीकरण कराने पर लॉक कर दिए जाएंगे।...