नोएडा, फरवरी 21 -- नोएडा। निजी वाहनों की सीरीज यूपी16एफएम के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों को बुक कराने का अंतिम मौका है। सीरीज के आठ हजार से अधिक नंबर बुक हो गए हैं। परिवहन विभाग के अनुसार एक से दो दिन में सीरीज के बाकी नंबर भी बुक हो जाएंगे। इसके बाद नई सीरीज जारी होगी। सीरीज के बचे नंबरों में से सामान्य पसंदीदा नंबर भी बुक कर सकते हैं। इसमें दोपहिया वाहन के सामान्य पसंदीदा नंबर के लिए एक हजार रुपये और चार पहिया वाहन के नंबर के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...