नोएडा, दिसम्बर 24 -- नोएडा। निजी वाहनों की नई सीरीज यूपी 16एफके के आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की नीलामी के नतीजे जारी हो गए हैं। वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट www.parivahan.gov.in पर नीलामी के नतीजे देख सकते हैं। बचे आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों की एक बार फिर से नीलामी प्रक्रिया होगी। इसमें पंजीकरण के बाद बोली शुरू होगी। इसके बाद बचने वाले नंबर पहले आओ, पहले पाओ की तर्ज पर बुक होंगे। वाहन मालिक परिवहन विभाग की वेबसाइट पर आधार मूल्य जमा करके नंबर बुक कर सकेंगे। दूसरी तरफ सीरीज के सामान्य पसंदीदा नंबर भी लोग बुक कर सकते हैं। इसमें दोपहिया वाहन के नंबर के लिए एक हजार रुपये और चार पहिया वाहन के लिए पांच हजार रुपये शुल्क निर्धारित है। प्रत्येक सीरीज में आकर्षक और अति आकर्षक नंबरों से ज्यादा सामान्य पसंदीदा नंबरों की बुकिंग होती है। इसमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.