रुद्रपुर, मई 15 -- खटीमा। हेमवती नन्दन बहुगुणा राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आओ हम सब योग करें अभियान के अंतर्गत बुधवार को एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मुख्य रूप से डॉ. नवीन भट्ट और डॉ धीरज बिनवाल व डॉ मोनिका भैसोड़ा द्वारा योग विभाग के छात्र-छात्राओं को आगामी एक माह के विशेष योग शिविर आयोजन की जानकारी दी गई।इस अभियान के अंतर्गत छात्र-छात्राओं को निर्देशित किया गया कि वे 21 मई से 21 जून 2025 तक अपने-अपने गांवों में एक महीने का निशुल्क योग शिविर लगाएँ। इन शिविरों का उद्देश्य आमजन को योग की महत्ता, लाभ और दैनिक जीवन में इसके प्रभाव के बारे में जागरूक करना है।डॉ. नवीन भट्ट ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आह्वान पर यह अभियान शुरू किया गया है जिसका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) के उपलक्ष्य में जन-जन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.