बरेली, जनवरी 2 -- बरेली। राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह का शुभारंभ गुरुवार को जीआईसी आडिटोरियम में हुआ। जिससे सड़क यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। स्कूल प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों से स्कूलों में नियमित रूप से ट्रैफिक रूल्स की क्लास लगाए जाने की अपील की गई। यातायात नियमों का पालन करने को संकल्प दिलाया गया। दौपद्री इंटर कॉलेज की छात्राओं ने सड़क सुरक्षा नियमों पर आधारित गीत प्रस्तुत किया। नुक्कड़ नाटक आदि के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। जागरूकता वाहनों का हरी झंडी दिखाकर रवाना कराया गया। मुख्य अतिथि सांसद छत्रपाल गंगवार और एडीजी रमित शर्मा, कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी, डिप्टी ट्रांसपोर्ट कमिश्नर कमल प्रसाद गुप्ता, डीएम अविनाश चंद्र, एसएसपी अनुराग आर्य, एडीएम सौरभ दुबे ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सांसद छत्रपाल गंगवार, ...