अलीगढ़, दिसम्बर 12 -- अलीगढ़, संवाददाता। श्री कृष्णा भक्ति क्लब द्वारा केशव नगर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में व्यास डॉ. ऋषभ देव ने गुरु वंदना, मंगला चरण और भजनों से कथा का शुभारंभ किया। इस दौरान श्रीकृष्ण की अलौकिक झूलन लीला, रास लीला, मथुरा आगमन, धनुष भंग, कुवलियापीठ हाथी वध, कंस वध और रुक्मणि विवाह का वर्णन किया। पंडाल में "आओ मेरी सखियां मुझे मेहंदी लगा दो." जैसे मनभावन भजन गूंज उठे। कथा का सीधा प्रसारण लक्की गोयल द्वारा लाइव किया गया। समापन पर बांके बिहारी की आरती की। इस मौके पर संतोष यादव, मिथलेश यादव, सचिन, प्रीति, विनय, ज्योति, सिद्धार्थ, अंजलि, विकास, संतोष देवी, हिर्देश, छाया, रामप्रताप, नीरज, सुरेखा, रेखा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...