कुशीनगर, फरवरी 23 -- कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के पटहेरवा में आए दिन लोगों के बरामदे में रखे धान व गेहूं की चोरी हो रही हैं। धान व गेहूं के बोरे चोर चुरा ले जा रहे हैं। रात में हो रही इन चोरियों से लोगों में दहशत है। पीड़ित लोगों ने चोरी की सूचना पुलिस को दी है। पटहेरवा गांव के निवासी रामबेलास के घर बीते सोमवार की रात बरामदे में रखा दो बोरा धान चोर चुरा ले गए। वहीं उसी टोले के निवासी विनय मिश्र के घर के बरामदे से बीती रात गेहूं की दो बोरी चोरी हो गई। 15 दिन पूर्व महुअवा गांव निवासी रामप्रसाद कुशवाहा के भी बरामदे से भी दो बोरा धान चुराकर चोरों ने गांव के बाहर रखा था। सुबह घरवाले अपना धान उठाकर ले गए और पुलिस को सूचना दी थी। गांव में लगातार हो रही धान व गेहूं की चोरी की घटनाओं से लोगो में दहशत है। इस सम्बंध में पटहेरवा एसओ धीरेन्द्र राय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.