अलीगढ़, दिसम्बर 15 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। संविदा सफाई कर्मचारी वंचित अधिकार सम्मेलन रविवार को सासनी गेट झम्मनलाल धर्मशाला में आयोजित किया गया, जिसमें आउट सोर्स, संविदा, ठेका व सफाई कर्मचारियों के हित की आवाज उठाई गई। सम्मेलन में सफाई कर्मचारियों के हितों व आउट सोर्स की नियमावली के अनुसार नए साल से वेतन मान दिए जाने का मुद्दा उठाया गया। सिटी मजिस्ट्रेट को सम्मेलन के बाद 13 सूत्रीय मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता कर रहे राधेश्याम केला ने संविदा सफाई कर्मचारी,आउटसोर्स पर काम करने वाले श्रमिकों की ज्वलंत समस्याओं को रखा। सम्मेलन में 11 सदस्य कार्यकारिणी का गठन किया गया जो कर्मचारियों की समस्याओं के निराकरण को संघर्ष करेगी। कहा कि दुर्भाग्य की बात यह है कि वर्ष 2011 से संविदा सफाई कर्मचारियों का इपीएफ भविष्य निधि नगर...