बोकारो, मार्च 20 -- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चंदनकियाऱी मे राइडर सिक्योरिटी सर्विस के अंतर्गत कार्यरत आउट सोर्सिंग कर्मीगण अपनी 6 सूत्री मांगों के समर्थन में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चन्दनकियाऱी के मुख्य गेट में अनिश्चित कालीन हड़ताल का प्रारंभ धरना के साथ किया गया। जिन मांगों के समर्थन में हड़ताल प्रारंभ किया गया उनमें विगत छ: माह के बकाया वेतन का अविलम्ब भुगतान किया जाय,वर्ष 2019 से अब तक का ई पी एफ का भुगतान किया जाए, इ एस आई सी का लाभ दिया जाए। प्रत्येक माह के 1 तारिख से 10तारिख के बीच वेतन भुगतान किया जाए। टी ए, डी ए व वी डी ए का भुगतान सहित हर माह पे स्लीप निर्गत करने की मांग की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.