देवघर, नवम्बर 28 -- देवघर,प्रतिनिधि। सदर अस्पताल देवघर में कार्यरत दर्जनों आउटसोर्स के कर्मचारियों ने बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर गुरुवार को सिविल सर्जन देवघर को आवेदन दिया है। सिविल सर्जन को दिए गए आवेदन में यह जिक्र है कि सभी कर्मचारी जो आउटसोर्स के तहत कार्यरत हैं, उन्हें विगत दो माह से अभीतक कंपनी द्वारा वेतन भुगतान नहीं किया गया है। जिससे आउटसोर्स के कर्मचारियों के समक्ष भूखमरी की समस्या उत्पन्न हो गई है। वेतन नहीं मिलने के कारण मानसिक व आर्थिक रुप से काफी परेशानी हो रही है। बच्चे का स्कूल फीस, राशन खर्च व अपने कर्तव्य स्थल पर आने के वाहन खर्च तक की समस्या उत्पन्न हो गयी है। जिसे लेकर जल्द से जल्द वेतन का भुगतान कराया जाए। मौके पर झारखंड राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ देवघर के जिला मंत्री अरुणानंद झा ने कहा कि सदर अस्पताल देव...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.